विनीत राय हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पहले से ही पुलिस के रडार पर था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, बलवा, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश मिश्रा के अनुसार, कमलेश चौधरी के विनीत राय हत्याकांड में नामजद होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस, स्वाट टीम और एसटीएफ लगातार दबिश दे रही थी। बुधवार की रात कुर्था आदर्श बाजार क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा भी घायल हो गए। पुलिस ने कमलेश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
विनीत राय हत्याकांड: हत्या और अपहरण सहित सात मुकदमों में वांछित था कमलेश, पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी मुठभेड़ में मारा गया। वह एक लाख का इनामी था। आरोपी कमलेश पर हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत सात मुकदमे में वांछित था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, कमलेश के खिलाफ वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम के तहत पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद मारपीट, धमकी, बलवा और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए।
कमलेश पर दर्ज मुकदमे
2017 : आबकारी अधिनियम का मुकदमा
2022 : मारपीट, गाली-गलौज व धमकी
2024 : धमकी का मुकदमा
2024 : बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा
2024 : बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा
2025 : मारपीट व धमकी का मुकदमा
2026 : विनीत राय हत्याकांड में नामजद आरोपी
वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बुधवार को विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय और उसके सहयोगी गौशाबाद निवासी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पूरे प्रदेश की पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय और उसके सहयोगी कमलेश चौधरी की तलाश में दबिश देने लगी।
शाम होते-होते कमलेश चौधरी के कोतवाली क्षेत्र के कुर्था आदर्श बाजार इलाके में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस और स्वाट टीम ने घेरेबंदी कर आरोपी को समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।