{"_id":"6a2106819d90feca0802b3fe","slug":"banaras-railway-station-12-meter-wide-third-foot-overbridge-will-be-constructed-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनारस रेलवे स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा तीसरा फुटओवरब्रिज, यात्रियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनारस रेलवे स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा तीसरा फुटओवरब्रिज, यात्रियों को होगी सहूलियत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बनारस रेलवे स्टेशन से इस समय प्रतिदिन 40 से ज्यादा ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए संचालित होती हैं। ऐसे में स्टेशन पर नया फुटओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिससे प्लेटफार्म नंबर एक से आठ तक जाने-आने में यात्रियों को सहूलियत होगी।
बनारस रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बनारस रेलवे स्टेशन पर नया फुटओवरब्रिज बनाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत 12 मीटर चौड़ाई वाले इस तीसरे फुटओवरब्रिज के बनने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक से आठ तक आने-जाने में सहूलियत होगी। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। इसके लिए स्टेशन पर काम शुरू हो गया है। इसके अलावा स्टेशन पर एक और एस्केलेटर भी लगाया जाएगा।
Trending Videos
बनारस रेलवे स्टेशन से इस समय प्रतिदिन 40 से अधिक ट्रेनें दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, आगरा, पुणे, सोमनाथ, देहरादून आदि स्थानों के लिए संचालित होती हैं। वर्तमान में यहां दो फुटओवरब्रिज हैं, जिनसे यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आते-जाते हैं। दो अमृत भारत और दो वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के कारण यहां यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया फुटओवरब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर एक के बाहर से बनना शुरू होगा। इसके बाद सभी प्लेटफॉर्म आपस में इससे जुड़ जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मंगलवार को हुए निरीक्षण के बाद माना जा रहा है कि फुटओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। अधिकारियों ने भी नए सिरे से काम की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।