सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BRICS Summit in Kashi Representatives from South Africa UAE Brazil and China welcome in varanasi

काशी में ब्रिक्स सम्मेलन: दक्षिण अफ्रीका, यूएई, ब्राजील और चीन के प्रतिनिधि पहुंचे, पारंपरिक अंदाज में स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: ब्रिक्स की बैठक में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका, यूएई, ब्राजील और चीन के प्रतिनिधि काशी पहुंचे। यहां पारंपरिक अंदाज में मेहमानों का स्वागत किया गया। 

BRICS Summit in Kashi Representatives from South Africa UAE Brazil and China welcome in varanasi
काशी में मेहमानों का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिक्स देशों के संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका, यूएई, ब्राजील, चीन सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि बुधवार को काशी पहुंच गए। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशी प्रतिनिधियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने धोबिया, करमा और नटवरी जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने भी अलग-अलग देशों के झंडे लहराकर अतिथियों का अभिनंदन किया। स्वागत के जरिये ही विदेशी प्रतिनिधियों को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराए गए। भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई।

Trending Videos




एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2623 से 3:05 बजे दक्षिण अफ्रीका की प्रतिनिधि क्लीन नोआ, जोसेफ मोकगेथी और मसाना चिकेका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फातिमा अलसुबैदी और शथा अलमुल्ला वाराणसी पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; UP: 'मैं प्यार करता हूं, मुझे उसी से शादी करनी है', टावर पर चढ़े किशोर की जिद; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन


इसी तरह इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5025 से सुबह 11:48 बजे ब्राजील के लुकास गोडॉय विलेला और चीन के झांग हॉलिन और तेंगयुआन हे भी वाराणसी पहुंचे। बैठक में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया के 30 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

ब्रिक्स सम्मेलन में दिखेगी काशी के हुनर की चमक
दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत समेत चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, यूएई, ब्राजील और ईरान के प्रतिनिधि बुधवार को काशी पहुंचे। दूसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उद्योग विभाग की ओर से जीआई उत्पादों के नौ स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें ज्वेलरी, सिल्क उत्पाद, कालीन, लकड़ी के खिलौने समेत विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी में शिल्पकार अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed