{"_id":"6a208b41b4cfb6bd9b0ebf6b","slug":"the-2026-nautapa-season-was-four-degrees-hotter-than-last-year-with-temperatures-exceeding-40-degrees-for-five-days-varanasi-news-c-20-vns1056-1417049-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: पिछले साल से 4 डिग्री ज्यादा तपा 2026 का नौतपा, पांच दिन पारा रहा 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: पिछले साल से 4 डिग्री ज्यादा तपा 2026 का नौतपा, पांच दिन पारा रहा 40 डिग्री के पार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी में नौतपा काल खत्म होने के बाद बुधवार को भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। नौतपा में नौ दिनों का औसत अधिकतम तापमान 39.47 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब 4 डिग्री ज्यादा रहा।
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो जून को नौतपा काल समाप्त होने के बाद बुधवार को काशी का तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्री-मानसून सीजन में पांच दिन बाद शहर में इतनी गर्मी दर्ज की गई। वहीं, वर्ष 2026 के नौतपा में नौ दिनों का औसत अधिकतम तापमान 39.47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले वर्ष के नौतपा की तुलना में करीब चार डिग्री अधिक रहा।
वर्ष 2025 में नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री से 42.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। जबकि इस बार 25 मई को नौतपा की शुरुआत हुई तो शुरुआती तीन दिनों तक तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। चौथे दिन से पारा 40 डिग्री से नीचे आना शुरू हुआ और दो जून को नौतपा 39.8 डिग्री सेल्सियस पर समाप्त हुआ। पिछले वर्ष नौतपा का समापन 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज लू के साथ हुआ था।
Trending Videos

25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही गर्म हवा
बुधवार को काशी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाएं 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग ने चार से सात जून के बीच बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
इस बार नौतपा में ऐसे घटा-बढ़ा तापमान
इस वर्ष नौतपा की शुरुआत 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हुई। दूसरे दिन 43.4 डिग्री, तीसरे दिन 41.7 डिग्री, चौथे दिन 38.7 डिग्री, पांचवें दिन 32.6 डिग्री, छठे दिन 35.4 डिग्री, सातवें दिन 39.0 डिग्री, आठवें दिन 39.8 डिग्री और नौवें दिन 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।