भीषण आग से बाजार में हड़कंप: कपड़े की दुकान उठीं लपटें, कई दुकानें चपेट में आईं; मौके पर फायर ब्रिगेड
Mirzapur News: शहर के धुंधी कटरा बाजार में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगी। कुछ ही देर में आग ने आसपास की कई दुकानों को चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के धुंधी कटरा बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह कपड़ा की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कपड़ा और जूते की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।
सुबह पहले आग कपड़े की एक दुकान के पिछले हिस्से में लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें इमरान जूता हाउस, अम्ब्रालय रेडिमेड वस्त्रालय, पप्पू गिरीश सोनी चश्मा सेंटर और गणेश सांतुवाला के कपड़े की दुकान शामिल हैं।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। बाजार में घना धुआं फैलने के कारण आसपास के लोगों और दुकानदारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन लोग शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जता रहे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.