{"_id":"6a208baf43434b3b510a6e19","slug":"nand-gopal-gupta-has-been-appointed-as-the-minister-in-charge-of-mirzapur-as-well-as-chitrakoot-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-154730-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट के प्रभारी मंत्री बनाए गए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट के प्रभारी मंत्री बनाए गए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है।
अभी तक उनके पास मिर्जापुर के साथ ही बांदा का प्रभार था। नई सूची के अनुसार अब उन्हें मिर्जापुर के साथ बांदा की जगह चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री नंदी को चित्रकूट का प्रभार सौंपे जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों, उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मां विंध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर के साथ ही व भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट जनपद का प्रभार सौंपे जाने पर औद्योगिक विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के साथ ही विरासत को संवारा जा रहा है। धार्मिक क्षेत्रों का विकास एवं सुंदरीकरण कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। आवंटित जिलों में नियमित दौरे करेंेगे। संवाद
Trending Videos