सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After the Jaimala, the groom fled on the bike he got at the Tilak ceremony; the wedding did not take place; the groom's father stopped him.

Mirzapur News: जयमाल के बाद तिलक में मिली बाइक से भागा दूल्हा, नहीं हुई शादी, वर के पिता को रोका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
After the Jaimala, the groom fled on the bike he got at the Tilak ceremony; the wedding did not take place; the groom's father stopped him.
दूल्हे के भागने के बाद विवाद सुलझाने पहुची पिआरवी पुलिस।फोटो संवाद
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की भोर में उस समय हंगामा मच गया जब जयमाल के बाद दूल्हा अशोक अपने दो साथियों के साथ तिलक में मिली बाइक से भाग गया।

शादी नहीं हो सकी। गुस्साए वधु पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत बरातियों और तीन वाहनों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पूछताछ कर थाने आने की बात कहकर लौट गई। दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही। प्रयागराज के हरगढ़ निवासी राजमणि के मझले बेटे अशोक की बरात मंगलवार शाम सात बजे चली थी। रात 12 बजे 50 बारातियों के साथ छह गाड़ियों से मड़िहान के एक गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे द्वारपूजा और उसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। दूल्हे के बड़े भाई विक्रम को शादी का कपड़ा पियरी आदि लाना था पर वह शादी में ही नहीं पहुंचा। इधर, शादी का कपड़ा न आने पर वधू पक्ष की महिलाएं कपड़े और जेवरात के लिए कानाफूसी करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद दूल्हा अशोक भोर में चार बजे अपने दो साथियों के साथ बाइक लेकर भाग गया। शादी रुक गई। दूल्हे के भागने की जानकारी होने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता व अन्य बरातियों को रोककर पुलिस को बुलाया। दूल्हन के दादा ने बताया कि 19 वर्षीय पोती का रिश्ता तय किया।
20 मई को लड़के की जिद पर कर्ज लेकर डेढ़ लाख रुपये की बाइक खरीदकर तिलक चढ़ाने गए थे। साथ में छह हजार रुपये नकद और शगुन के रूप में फल-फूल मिठाई भी दी। तय मुहूर्त पर बरात भी आई लेकिन फेरे से पहले ही दूल्हा दहेज की बाइक लेकर भाग गया। शादी रुक जाने से वधू की मां के साथ युवती का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सूचना पर पीआरवी 112 पहुंची लेकिन कार्रवाई के नाम पर थाने पर प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर लौट गई। दुल्हन के पिता ने कहा कि बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर हर इंतजाम किया था। तिलक में दूल्हे की मांग पर बाइक तक दी। अब इज्जत के साथ रुपये भी डूब गए। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। लड़की पक्ष थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed