दो शव मिलने से मचा हड़कंप: कमरे व बाथरूम के पास मिलीं लाशें, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Varanasi News: वाराणसी जिले में दो युवकों के शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव में साथ रहने वाले दो युवकों अभिजीत गांगुली और निहाल सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले। एक युवक का शव कमरे के भीतर जबकि दूसरे का शव बाथरूम के पास मिला। मौके से सल्फास का पैकेट बरामद होने तथा दोनों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी के बाद पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने घटनास्थल से शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी, डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: ध्यान भटकाने के लिए उपली के ढेर में लगाई आग फिर उठा लेकर गए नकदी और जेवरात, पढ़ें- खबरें
जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक अभिजीत गांगुली का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जिसके सिर से खून निकल रहा था। वहीं दूसरे युवक निहाल सिंह का शव बाथरूम के पास बरामद हुआ। दोनों के पास से सल्फास का एक पैकेट भी मिला है। प्रारंभिक जांच में दोनों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक शराब पीने के आदी थे और लंबे समय से साथ रह रहे थे।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अविवाहित थे और एक ही स्थान पर साथ रहते थे। एक शव कमरे में तथा दूसरा बाथरूम के पास मिला है। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतकों के मोबाइल फोन और अन्य वस्तुओं की भी जांच की जा रही है।
इस दोहरे मौत के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।