सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Beats Up Police Personnel Outside Hospital in Varanasi Video Viral

Varanasi: अस्पताल के बाहर युवक ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वीडियो वायरल; परिजन बोले- मानसिक रूप से है अस्वस्थ

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कबीरचौरा अस्पताल के बाहर युवक द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके नशा मुक्ति केंद्र से भागने की बात सामने आई है। 

Youth Beats Up Police Personnel Outside Hospital in Varanasi Video Viral
युवक के पुलिसकर्मियों से उलझने का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के बाहर एक युवक द्वारा पुलिसकर्मियों से उलझने और उनकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। युवक की पहचान मुकेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी पियरी के रूप में हुई है। 



वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों को पीट रहा है। वीडियो में युवक पहले पुलिस जीप में बैठे ड्राइवर को पीटा, फिर पास में खड़े एक दारोगा और सिपाही के ऊपर हाथ चलाते नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नियंत्रित किया और उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार चल रहा है। परिवार के मुताबिक उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से वह ताला तोड़कर निकल गया था। इसके बाद वह मंडलीय अस्पताल के पहुंच गया। 
विज्ञापन
Trending Videos


इसे भी पढ़ें; टुल्लु पंप बना काल: करंट की चपेट में आई महिला, बचाने गए पिता-पुत्र की मौत; महिला की हालत गंभीर

इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। इधर, युवक द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed