{"_id":"6a21367d66f56437c90c33ab","slug":"bhu-to-conduct-research-on-quantum-computer-technology-in-collaboration-with-italy-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: इटली के साथ क्वांटम कंप्यूटर तकनीक पर रिसर्च करेगा बीएचयू, शिक्षा मंत्रालय देगा एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: इटली के साथ क्वांटम कंप्यूटर तकनीक पर रिसर्च करेगा बीएचयू, शिक्षा मंत्रालय देगा एक करोड़
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार
रिसर्च प्रोजेक्ट का पूरा नाम क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए क्वांटम मेट्रोलॉजी है। क्वांटम तकनीक की अलग-अलग अवस्थाओं की सटीकता और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाएगा।
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X(@bhupro)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से बीएचयू को क्वांटम तकनीक और क्वांटम कंप्यूटर विकसित करने के लिए एक करोड़ 89 हजार रुपये दिए जाएंगे। स्पार्क (शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना) पहल के तहत दो वर्षों के लिए ये धनराशि स्वीकृत की गई है।
Trending Videos
रिसर्च प्रोजेक्ट का पूरा नाम क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए क्वांटम मेट्रोलॉजी है। क्वांटम तकनीक की अलग-अलग अवस्थाओं की सटीकता और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाएगा। इससे बीएचयू के रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए भारतीय संस्थानों और दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों के बीच एक शैक्षणिक और अनुसंधान साझेदारी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत दो शोध छात्रों को 6-6 महीने की अवधि के लिए इटली के मिलानो विश्वविद्यालय में रिसर्च करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के मुख्य रिसर्चर प्रो. देवेंद्र कुमार मिश्र भौतिकी विभाग से हैं। उन्हें मिलानो विश्वविद्यालय से भी सहयोग मिलेगा। वहां के प्रोफेसर माटेओ जीए पेरिस और डॉ. स्टेफानो ओलिवारेस प्रधान अन्वेषक और सह-प्रधान अन्वेषक हैं। वहीं, आईआईटी में भौतिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार मिश्र भारत की ओर से सह-प्रधान अन्वेषक हैं।