सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager climbs mobile tower says I love her I want to marry her in jaunpur

UP: 'मैं प्यार करता हूं, मुझे उसी से शादी करनी है', टावर पर चढ़े किशोर की जिद; घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक किशोर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने काफी समझाया, जिसके बाद वह नीचे उतरा। 

Teenager climbs mobile tower says I love her I want to marry her in jaunpur
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोबाइल टावर चढ़ने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। अब एक किशोर बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार (नौपेड़वा बाजार) में बुधवार की शाम मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बोलने लगा मैं प्यार करता हूं। उसी.. लड़की से शादी करूंगा। मेरी शादी कराइए। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर देवेश सिंह ने समझा बुझाकर उतारा। इस दौरान दो घंटे तक हड़कंप मचा रहा।


क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर शाम करीब 5 बजे बाजार स्थित टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर भारी भीड़ के बीच थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास करते हुए जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में सीओ सदर देवेश कुमार सिंह और तेजीबाजार थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। उधर किशोर की मां भी रोते हुए बेटे से नीचे उतरने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह नहीं मान रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos


सीओ सदर ने किशोर की बात सुनकर उसे किसी तरह समझाया बुझाया। आश्वासन देकर करीब शाम सात बजे नीचे उतारा। इसके बाद किशोर को लेकर पुलिस बक्शा थाने ले गई। सीओ ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं और रिश्तेदार भी हैं। लड़के को समझाया गया है और उसे उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed