सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Operation Vajrapath launched in the range after the murder of the groom and the hotelier

Jaunpur News: दूल्हे और होटल व्यवसायी की हत्या के बाद रेंज में ऑपरेशन वज्रपात

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Operation Vajrapath launched in the range after the murder of the groom and the hotelier
विज्ञापन
वाराणसी। जौनपुर में दूल्हे आजाद बिंद और गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या के बाद रेंज में ऑपरेशन वज्रपात चलाया जा रहा है। एक जून से पांच जून तक संचालित इस अभियान के तहत जिले के सभी सर्किलों में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी तक सक्रिय गैंग और उनके सदस्यों की पहचान करेंगे।


थाना प्रभारी पिछले पांच वर्षों का थाना रिकॉर्ड खंगालेंगे कि किन गैंगों व अपराधियों ने संपत्ति और शरीर संबंधी विवादों में हस्तक्षेप किया। थानों पर व्यापारी, होटल मालिक, दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक, सर्राफा व्यवसायी, अस्पताल संचालक, वकील, पत्रकार समेत अन्य संभ्रांत लोगों को बुलाकर गैंगों के बारे में जानकारी ली जाएगी। हर थाने पर सूची तैयार की जाएगी, जिसमें गैंग का नाम, लीडर, सदस्य और पिछले पांच वर्षों में की गई घटनाओं का विवरण शामिल होगा। बिना प्राथमिकी वाले मामलों को भी सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के बाद गैंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। यदि पीड़ित सामने नहीं आता है तो पुलिस स्वयं प्राथमिकी दर्ज करेगी। थाना स्तर पर कई टीमें बनाकर चिह्नित सदस्यों की गिरफ्तारी की जाएगी। पांच जून 2026 को रात 10 बजे तक थानावार सूचना भेजी जानी है। इसमें जनपद, थाना, चिह्नित गैंग, लीडर व सदस्य, अभियान में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारियों का विवरण शामिल होगा। अपर पुलिस अधीक्षक अपने क्षेत्र के कम से कम तीन थानों में बैठक कर जनता से फीडबैक लेंगे। भविष्य में कोई अपराध होता है और पता चलता है कि अपराधी किसी ज्ञात गैंग से जुड़ा था, जिसकी पहचान पुलिस ने नहीं की थी, तो संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

पांच दिन का विशेष ऑपरेशन वज्रपात शुरू किया गया है। इसमें सर्किल से लेकर थाना स्तर तक अपराधियों और नए गैंग की पहचान की जाएगी। - वैभव कृष्ण, डीआईजी, वाराणसी परिक्षेत्र

अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा: एसपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया, अपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जांच में जिन भी युवाओं की संलिप्तता सामने आ रही है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मोबाइल ग्रुप गैंग में हो रहे तब्दील : सीओ
जलालपुर थाने पर मंगलवार के देर शाम क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत सिंह चौहान, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को अपराध की राह पर जाने से रोकने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीओ ने कहा कि वर्चस्व कायम करने के लिए मोबाइल ग्रुप गैंग में तब्दील हो रहे हैं। इन्हें रोकने की जरूरत है। इस दौरान वर्चस्व के लिए लोगों में डर पैदा कर रहे दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। क्षेत्राधिकारी मातहतों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स या किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ऑपरेशन वज्रपात में गैंग के नाम पर सक्रिय आठ युवक गिरफ्तार

शाहगंज। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन वज्रपात के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आठ युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर के मुताबिक क्षेत्र में कुछ युवक गैंग के नाम से समूह बनाकर सक्रिय थे। मारपीट समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए युवकों में मलहज गांव निवासी रिंकू बिंद और दिग्यान्शु बिंद, उसराभादी निवासी अतुल यादव और संतराम यादव, नोनहट्टा निवासी आदित्य सिंह, खरौना निवासी कपूर और राजन तथा डोमनापुर निवासी शिवम राजभर शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन वज्रपात के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed