सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nautapa did not heat up: In the next 48 hours, there will be drizzle along with strong winds and storm.

नहीं तपा नौतपा : 48 घंटे में फिर तेज हवा और आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nautapa did not heat up: In the next 48 hours, there will be drizzle along with strong winds and storm.
जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में नौतपा में इस बार तापमान सामान्य ही रहा। शुरुआती दो दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। लगा इस बार प्रचंड गर्मी पड़ेगी। लेकिन, तीसरे ही दिन तापमान गिरने लगा। बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। इस दौरान आंधी-बारिश के चलते तापमान भी 40 डिग्री से नीचे रहा। दो दिन तो 33 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हालांकि फिर तापमान चढ़ने लगा है। लेकिन, अब फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, अगले 48 घंटे में तेज हवा और आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को धूप और बादलों के बीच सुबह से ही उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। नौतपा में भी न्यूनतम तापमान 29 से अधिक नहीं था।
Trending Videos

नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून को खत्म हो गया। 25 से 27 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदला। 2 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। 29 मई की रात हुई बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम का तेवर फिर बदलेगा। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम फिर बदलेगा, तेज हवा और आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्के छीटे पड़ने की संभावना है। मौसम में उतार-चढ़ाव अभी इसी तरह बना रहेगा। उमस से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

976 मरीज अस्पताल में पहुंचे जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। इलाज के लिए 976 मरीज अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मौसम में बदलाव के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, सिरदर्द तेज बुखार, पेट दर्द और डायरिया के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, वायरल फीवर और त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

-----------
नौतपा में ऐसा रहा तापमान डिग्री सेल्सियस में
तारीख- अधिकतम- न्यूनतम
25 मई-44-29
26 मई-44-29
27 मई-42-28
28 मई-41-28
29 मई-38-25
30 मई-33-26
31 मई-34-27
1 जून-37-27
2 जून-38-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed