सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two brothers arrested for storing 'double' under the guise of a utensils shop

Jaunpur News: बर्तन की दुकान की आड़ में ‘दोहरे’ का भंडारण पकड़ा, दो सगे भाई गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested for storing 'double' under the guise of a utensils shop
दोहरा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त। पुलिस विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में बिक रहे दोहरे को लेकर पुलिस ने मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे एक गोपनीय अभियान के तहत छापा मारा। पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में शकरमंडी स्थित बर्तन की दुकान के पीछे तैयार किए जा रहे दोहरे के भंडारण का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने वहां से दो क्विंटल 34 किलोग्राम दोहरा बरामद किया और मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। शहर में दोहरा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन की सख्ती के कारण कभी पांच से दस रुपये में बिकने वाला दोहरा अब 20 रुपये से 50 रुपये प्रति पैकेट तक बिक रहा है। इसे लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की थी, जिसे 29 मई को पेज नंबर 11 पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशी नशा दोहरा खाने से कैंसर के रेड जोन में जौनपुर, 3 माह में मिले 284 संदिग्ध... मुंह के कैंसर के लक्षण शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई। गांजे की तरह पान की दुकानों में पन्नियों में रखकर बिक रहे दोहरे के जखीरे को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी मुखबिर सक्रिय किए।
विज्ञापन
Trending Videos

सिविल ड्रेस में एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुंगी क्षेत्र में एक पान की दुकान तथा शकरमंडी मोहल्ले में एक बर्तन की दुकान पर छापा मारा गया।
वहां दुकान के पीछे दोहरा तैयार किया जा रहा था, जो प्रदेश में वर्ष 2017 से प्रतिबंधित है। पुलिस ने मौके से दुकान मालिक पवन साहू और विवेक साहू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो क्विंटल 34 किलोग्राम अवैध दोहरा बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सिटी ने कहा कि
बरामद दोहरे का निर्माण बिना वैध अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह सामग्री शहर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed