सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breakdown due to crow getting stuck, power supply stopped for six hours

Ghazipur News: कौवा फंसने से ब्रेक डाउन, छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Breakdown due to crow getting stuck, power supply stopped for six hours
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास शुक्रवार की शाम पांच बजे कौवा फंसने से 33 हजार मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने फाल्ट को दूर किया। तब जाकर छह घंटे बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सादात से आने वाले 33 हजार का मेन तार में सिहोरी ताल के पास कौवा फंस गया। इससे मेन लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे बाजार समेत क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रभावित गांवों में श्रीगंज, इशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी, सहेड़ी, मदनही, बंतरा, बरहपुर, मैनपुर, सबुआ, इमिलिया, किशोहरी, कुसमीकला, पचारा, बेलसड़ी, नारी पचदेवरा, धरवा, धामूपुर, लोनेपुर, कोटे आदि शामिल रहे। वहीं बिजली निगम के उपखंड अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि सादात से आने वाले 33 हजार के मेन सप्लाई के तार में सिहोरी के पास कौवा फंसने से बिजली ब्रेक डाउन हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed