सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Budget Released for Payment of Increased Honorarium to Shikshamitras

Ghazipur News: शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय के भुगतान के लिए बजट जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Budget Released for Payment of Increased Honorarium to Shikshamitras
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 2266 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब बढ़े हुए मानदेय को देने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले से परिषदीय स्कूलों में तैनात 2516 शिक्षामित्रों और 377 अनुदेशकों को इसका लाभ मिलेगा। जिले में 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय सहित कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल 2516 शिक्षामित्र और 377 अनुदेशक कार्यरत हैं। शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह हुआ है।
Trending Videos

अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़कर 17 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। शिक्षामित्रों ओर अनुदेशकों के मानदेय में आठ हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। शिक्षामित्रों के अप्रैल के बढ़े मानदेय के लिए 452.88 लाख रुपये का बजट मिला है। अनुदेशकों के लिए भी 64 लाख 9 हजार रुपये का बजट विभाग में आया है। छह मई तक सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के खातों में मानदेय पहुंचने की उम्मीद है। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि अप्रैल के मानदेय का बढ़ा बजट मिल गया है। पांच से छह मई के भीतर सभी के खातों में बढ़ा मानदेय पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed