फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Canal water fails to reach the tail end due to closure of Faridpur sluice gate; public outrage.

Ghazipur News: फरीदपुर फाटक बंद होने से टेल तक नहीं पहुंचा नहर का पानी, आक्रोश

Sat, 01 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Canal water fails to reach the tail end due to closure of Faridpur sluice gate; public outrage.
सेवराई में नहर में पानी की समस्या को लेकर पत्रक देते किसान
सेवराई। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से रोस्टर के अनुसार मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने के बावजूद फरीदपुर फाटक बंद होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच सका है। इससे धान की फसल की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका को लेकर किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल फरीदपुर फाटक खुलवाने और टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि फरीदपुर फाटक से पश्चिम जमानियां तक अधिकांश किसानों की धान की रोपाई पूरी हो चुकी है, लेकिन मुख्य नहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से बारा, मगरखाई, हरकनपुर, गहमर सहित बिहार सीमा तक के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार फरीदपुर फाटक से बिहार सीमा तक करीब 23 किलोमीटर लंबी मुख्य नहर से 50 से अधिक गांव जुड़े हैं, लेकिन अब तक नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रोस्टर के तहत 29 जुलाई की शाम तक पानी चलने का समय निर्धारित था, लेकिन फरीदपुर फाटक से आगे पानी नहीं बढ़ सका। ऐसे में रोस्टर समाप्त होने के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
ज्ञापन में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं।
उनका कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह अधिकारियों तक किसानों की समस्याएं नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

किसानों ने अधिशासी अभियंता की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की है। इस दौरान भोला सिंह, लरी सिंह, आशु सिंह, टीपू सिंह, बिहारी जी सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed