{"_id":"6a6f961121b1cfba6d01c987","slug":"congress-is-fighting-for-the-constitution-and-the-dignity-of-all-sections-of-society-sohail-ghazipur-news-c-191-1-svns1017-146708-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : सोहेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस : सोहेल
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश चेयरमैन सोहेल अख्तर। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वे इस मुहिम में शामिल हो और आम जन को भी इससे अवगत कराए।
यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी का। वह शनिवार को देर शाम चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में अल्पसंख्यक कांग्रेस के मंडलीय समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
समीक्षा बैठक में उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति कर्यतव्यबोध कराया और लोगों को आगामी दिनों में होने वाली पार्टी के कार्यक्रमों में सहभागिता पर जोर दिया। कहा कि हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना सबसे पहली जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भगवती प्रसाद चौधरी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार जनसरोकारों के मुद्दों पर संघर्ष कर रहा है। सामाजिक न्याय, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत कर आभार जताया। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन, शाहिद तौसीफ, इश्तियाक अंसारी, सुबुक्तगीन अंसारी, शमशीर, काशीनाथ गौतम, सुरेश मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, संजू कन्नौजिया, मसूद आलम माैजूद रहे ।