{"_id":"6a4d474007cee14a8801e569","slug":"congresss-sadbuddhi-padyatra-march-for-wisdom-regarding-the-ram-mandir-donation-controversy-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155537-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस की सद्बुद्धि पदयात्रा
विज्ञापन
कचहरी तिराहे से निकलती कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ‘’चढ़ावा चोरों से मुक्ति के लिए सद्बुद्धि पदयात्रा’’ निकाली। पार्टी नेताओं ने पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में पदयात्रा सरजू पांडे पार्क (कचहरी) से शुरू होकर सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश और प्रदेश के शासकों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पशुपति राय ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनआस्था और जवाबदेही का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा में बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, विद्याधर पांडे, राजेश गुप्ता, रामनगीना पांडे, उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, आलोक यादव, राशिद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।