फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Yajna is not merely a religious ritual; it is a means for the welfare of the people.

Ghazipur News: यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहींए लोककल्याण का माध्यम - आचार्य सत्यम

Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Yajna is not merely a religious ritual; it is a means for the welfare of the people.
सुहवल गांव में भागवत कथा आचार्य सत्यम मिश्रा। संवाद
स्थानीय गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार देर शाम कथा व्यास आचार्य पंडित सत्यम मिश्रा ने भगवान की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति वह दिव्य मार्ग है, जो मनुष्य के जीवन को आनंद, शांति और परमात्मा के प्रेम से भर देता है। जिस हृदय में प्रभु के प्रति निष्काम प्रेम जागृत हो जाता है, वहां अहंकार, लोभ और मोह स्वतः समाप्त हो जाते हैं। आचार्य ने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोककल्याण का महान माध्यम है। यज्ञ की पवित्र आहुतियों से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में धर्म, संस्कार तथा सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण मनुष्य को ईश्वर भक्ति, निष्काम कर्म और सदाचार का संदेश देता है। संसार में रहते हुए भी यदि व्यक्ति अपना मन परमात्मा के चरणों में समर्पित कर दे तो उसका जीवन सफल और सार्थक हो जाता है। इस अवसर पर शिवानंद पांडेय, पप्पू पांडेय, रामानंद, रामाशंकर, संदीप, बृजकिशोर, गोरख, पिंटू राय, जालंधर और साधू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed