फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rumors of a surprise inspection caused a stir at the station; a cleanliness drive continued for hours.

Ghazipur News: औचक निरीक्षण की अफवाह से स्टेशन पर मचा हड़ंकंप, घंटों चला सफाई अभियान

Wed, 08 Jul 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rumors of a surprise inspection caused a stir at the station; a cleanliness drive continued for hours.
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारी के औचक निरीक्षण की अफवाह फैलने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद स्टेशन परिसर में युद्धस्तर पर साफ-सफाई कराई गई और पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से लगी गुमटियां व ठेले भी हटवा दिए गए। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण की कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

सुबह स्टेशन पर चर्चा फैल गई कि किसी यात्री ट्रेन से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण के लिए आने वाले हैं। इसके बाद रेलवे कर्मचारी और संबंधित विभागों के अधिकारी सक्रिय हो गए। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और पार्किंग क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्किंग यार्ड में अवैध रूप से संचालित गुमटियों और ठेलों को भी आनन-फानन में हटवा दिया गया।
विज्ञापन

स्टेशन पर अचानक बढ़ी हलचल और साफ-सफाई को देखकर यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच भी निरीक्षण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि दोपहर तक कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा। जानकारी लेने पर स्पष्ट हुआ कि निरीक्षण संबंधी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। स्टेशन मास्टर आदित्य रावत और ज्वाइंट मैन राकेश कुमार ने बताया कि किसी वरिष्ठ अधिकारी के आगमन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बनाए रखना रेलवे की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed