फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Torrential rain brings relief from the heat; waterlogging occurs on dilapidated roads.

Ghazipur News: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत जर्जर सड़कों पर हुआ जलभराव

Tue, 07 Jul 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain brings relief from the heat; waterlogging occurs on dilapidated roads.
जंगीपुर के वार्ड नंबर-10 में खेतों के बीच झुलता बिजली का तार। संवाद
नगर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से धान की नर्सरी तैयार करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि, दूसरी ओर नगर की जर्जर सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

बारिश के बाद वार्ड नंबर चार स्थित अब्दुल हमीद नगर, वार्ड नंबर तीन मालवीय नगर और वार्ड नंबर पांच पटेल नगर की कई सड़कों पर पानी भर गया। जगह-जगह कीचड़ फैलने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी साधु सोनकर, लल्लू आलोक कुमार, शमीम, संतोष कुमार, चंदन और रामजी चौहान ने सड़कों की मरम्मत न कराए जाने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed