फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction of the dilapidated road begins today; traffic to remain suspended for 4 days.

Ghazipur News: जर्जर सड़क का निर्माण आज से, 4 दिन रहेगा यातायात बंद

Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of the dilapidated road begins today; traffic to remain suspended for 4 days.
जमानिया स्टेशन मुख्य मार्ग पर समतलीकरण का कार्य करता जेसीबी। संवाद
जमानिया। नगर पालिका की ओर से मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण का कार्य मंगलवार से शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को सड़क के समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य के दौरान अगले चार दिनों तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्टेशन बाजार के मुख्य मार्ग का निर्माण करीब 9.09 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता चंदन राय ने बताया कि परियोजना के तहत 150 मीटर लंबी, 3.5 मीटर चौड़ी और छह इंच मोटी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण किया जाएगा। सीसी ढलाई के बाद सड़क के जमाव और मजबूती को देखते हुए मंगलवार शाम से चार दिनों तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed