फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Won 15 medals, including 4 gold and 7 silver; 4 taekwondo players to compete in the national championship.

Ghazipur News: 4 स्वर्ण और 7 रजत सहित जीते 15 पदक, 4 ताइक्वांडो खिलाड़ी खेलेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Tue, 04 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Won 15 medals, including 4 gold and 7 silver; 4 taekwondo players to compete in the national championship.
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी। स्रोत- एसोसिएशन
खानपुर। आंचल यादव, नितीश प्रजापति, लकी भारद्वाज और अभिराज सिंह का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें श्री मेघबरन सिंह स्टेडियम एवं क्षेत्र के एक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 15 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुशांत कुमार, अमृत सिंह, आनंद कुशवाहा और खुशी सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं आंचल यादव, ओम सिंह, अभिराज सिंह, अनुष्का कुशवाहा, सत्यम राजभर, नम्रता और श्रेयांस कुमार गौतम ने रजत पदक हासिल किया। कृष, आयुष यादव, अजीत यादव और लक्ष्य प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आंचल यादव, नितीश प्रजापति, लकी भारद्वाज और अभिराज सिंह का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, स्टेडियम के प्रबंधक अनिकेत सिंह, जिला सचिव एवं कोच संजय भारद्वाज, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग सिंह तथा रमाशंकर सिंह हिरण ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed