{"_id":"6a70ec2fed78b6d80c08b264","slug":"two-interceptor-bikes-will-now-keep-an-eye-on-speeding-and-drunk-driving-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157397-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ओवरस्पीड और ड्रंकन ड्राइविंग पर अब नजर रखेंगी दो इंटरसेप्टर बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ओवरस्पीड और ड्रंकन ड्राइविंग पर अब नजर रखेंगी दो इंटरसेप्टर बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को पुलिस लाइन से इन हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका उपयोग ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किया जाएगा।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से जनपद को दो आधुनिक रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बाइक उपलब्ध कराई गई हैं।
इन वाहनों के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों इंटरसेप्टर बाइक स्पीड लेजर गन, हाई विजन एवं नाइट विजन कैमरा, नंबर प्लेट पहचान प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम), डेसीबल मीटर तथा लाल-नीली फ्लैश लाइट और हूटर जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। संवाद