पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead Body of young man found in canal near Baruin village at ghazipur

UP News: गाजीपुर में नहर में मिला शख्स का शव, नशे की हालत में हादसे की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jun 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 29 Jun 2026 02:35 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के बरूईन गांव के पास नहर में एक शख्स का शव मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Dead Body of young man found in canal near Baruin village at ghazipur
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित नहर में सोमवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस नशे की हालत में नहर में गिरने से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
क्षेत्राधिकारी जमानिया अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों तथा मृतक के चचेरे भाई रविंद्र राम से बरूईन गांव की नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बरूईन गांव निवासी संतोष उर्फ नेऊर राम (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि संतोष नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि वह रविवार रात अथवा सोमवार तड़के नहर के किनारे पहुंचा होगा और नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने अथवा पैर फिसलने से नहर में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: सकलडीहा तहसील में मारपीट से हड़कंप, बाबू ने अधिवक्ता पर किया हमला; भारी पुलिस फोर्स तैनात


ग्रामीणों के अनुसार, संतोष अविवाहित था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
अधिकारी बोले

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार,क्षेत्राधिकारी, जमानिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed