{"_id":"6a41f96d2acaa6f528032c15","slug":"video-cunning-criminal-arrested-in-police-encounter-in-ghazipur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार ;video
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नोनहरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इस संबंध में नंदगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।