सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Despite a four-year ban on the use of polythene, it is still being sold; enforcement drives are nowhere to be seen in the city.

Ghazipur News: चार साल से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक फिर भी बिक रही, शहर में अभियान लापता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Despite a four-year ban on the use of polythene, it is still being sold; enforcement drives are nowhere to be seen in the city.
शहर में फल की दुकान में पर टंगा सिंगल यूज प्लास्टिक। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के छोटे से लेकर बड़े बाजारों में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए शासन की आेर से 4 साल पहले इस पर रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद इसका इस्तेमाल रुका नहीं है। शहर के बाजारों में आज भी इसका अस्तित्व जिंदा है।

इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन मौन है। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड, बंशीबाजार, लंका, सिंचाई विभाग चौराहा, पीरनगर, गोराबाजार आदि इलाकों में आज भी पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार पॉलिथीन में विभिन्न प्रकार के वस्तुओं की बिक्री करते हैं और ग्राहक उसे स्वीकार करते हैं। शुरू में इसको लेकर जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई में गर्मजोशी दिखाई गई। लेकिन, अब जिम्मेदार उदासीन व बेपरवाह हो गए हैं।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह है कि इसका इस्तेमाल करने वालों में कोई भय नहीं है। जबकि पॉलिथीन में समानों की बिक्री करने पर जुर्माना लगाने के साथ ही बरामद पॉलिथीन के जब्तीकरण का प्रावधान है। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है।
इस वर्ष अब तक नहीं चला अभियान : वर्ष 2026 में साढ़े पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया है। इसी का नतीजा है कि पॉलिथीन पर रोक कारगर साबित होती नहीं दिख रही है। इससे दिन-प्रतिदिन पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इससे अप्रत्यक्ष रूप से लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

शहर में फल की दुकान में पर टंगा सिंगल यूज प्लास्टिक। संवाद

शहर में फल की दुकान में पर टंगा सिंगल यूज प्लास्टिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed