{"_id":"64569fbd3c269c7be80bfaf4","slug":"dirt-in-the-large-cow-shelter-ghazipur-news-c-20-1-191012-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बृहद गो आश्रय स्थल में मिली गंदगी, संचालक को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बृहद गो आश्रय स्थल में मिली गंदगी, संचालक को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीए ने परजीपाह के गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, चारों ओर मिली गंदगी
कासिमाबाद। परजीपाह स्थित बृहद गो-आश्रय स्थल का शनिवार को एसडीएम अश्वनी पांडेय ने निरीक्षण किया। केंद्र में पशुओं के रखरखाव की स्थिति काफी दयनीय मिली। गौ आश्रय केंद्र पर चारों तरफ गंदगी देख उप जिलाधिकारी ने संचालक को फटकार लगाई और साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या, रख रखाव सहित खानपान और हरे चारे की व्यवस्था देखी और एनजीओ संचालक के साथ कर्मचारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान गो आश्रय केंद्र के चारों तरफ पशुओं के गोबर का गंदगी का अंबार लगा हुआ था। यह देख नाराजगी व्यक्त करते हुए संचालक को जमकर फटकार लगाई। निर्देश दिया कि इस केंद्र पर साफ-सफाई नहीं हुई तथा आगे से साफ-सफाई नहीं मिलने पर सख्त करवाई की जाएगी। संचालक के द्वारा पशुओं को हरे चारे के लिए जमीन नहीं होने की शिकायत करने पर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द चरागाह के लिए जमीन चिन्हित करें। जिस पर हरे चारे का प्रबंध किया जा सके।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी अमित कुमार को निर्देशित किया कि प्रति दिन पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 447 पशु मौजूद रहे। केंद्र पर मात्र डेढ़ सौ कुंतल भूसा और 39 बोरी कपिला पशु आहार पाया गया। गोशाला में पानी और धूप से गोवंश को बचाने के लिए उचित इंतजाम के अलावा खानपान का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
लापरवाही मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौशाला केंद्र के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाने के लिए खंड विकास अधिकारी भीम राव प्रसाद को निर्देशित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अमित कुमार, एडीओ पंचायत धनंजय यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।