फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Safety-related mock drills will be conducted in Kasturba Vidyalayas once every three months.

Ghazipur News: कस्तूरबा विद्यालयों में हर 3 महीने में एक बार कराई जाएगी सुरक्षा संबंधी मॉकड्रिल

Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Safety-related mock drills will be conducted in Kasturba Vidyalayas once every three months.
गाजीपुर। जिले के 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाएं आपात स्थिति से निपटना सीखेंगी। इसके लिए विद्यालय में हर तीन महीने पर मॉकड्रिल कर बेटियों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी जाएगी। जिले के 14 विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में हर तीन माह में एक बार सुरक्षा संबंधी मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसका उद्देश्य किसी आपात स्थिति में छात्राओं और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने और बचाव के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

शिक्षा परिषद के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालयों में मॉकड्रिल कराई जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान आग लगने, भूकंप या अन्य किसी आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को यह बताया जाएगा कि संकट की स्थिति में घबराने के बजाए किस तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है और किस प्रकार एक-दूसरे की मदद करनी है। सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण भी कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि नियमित मॉक ड्रिल से विद्यार्थियों और स्टाफ में आपदा से निपटने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed