फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Out of 2,498 people who visited the Jan Arogya Mela, 857 were suffering from a viral infection.

Ghazipur News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 2498 लोगों में 857 वायरल से पीड़ित

Mon, 17 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Out of 2,498 people who visited the Jan Arogya Mela, 857 were suffering from a viral infection.
गाजीपुर। जिले के 62 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2498 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और निशुल्क दवाएं दी गईं। इनमें 857 मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी, खुजली, दाद, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, प्लेटलेट की कमी और डायरिया जैसी बीमारियों से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

इस दौरान 17 गर्भवतियों की मधुमेह, रक्तचाप और खून की जांच भी की गई। नंदगंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 53 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार, प्लेटलेट की कमी, एलर्जी, डायरिया और सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे।
विज्ञापन

जांच के बाद उन्हें दवाएं दी गईं। साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छ पानी पीने और नियमित व्यायाम की सलाह दी गई। वीरपुर पीएचसी पर 29 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मरदह ब्लॉक के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 55 मरीजों का परीक्षण हुआ। मटेहू में 20, पांडेयपुर राधे में 18 और अविसहन में 17 मरीज देखे गए। इनमें लीवर, सांस, बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed