रेवतीपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 15 अगस्त की शाम रेवतीपुर एकादश की तरफ से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में रेवतीपुर और मुहम्मदाबाद के बीच मैच खेला गया। इसमें मुहम्मदाबाद की टीम ने रेवतीपुर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टीम की ओर से ईशाक ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रेवतीपुर के सुदामा पाल ने मैच के 40वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 70वें मिनट में मुहम्मदाबाद के ईशाक ने एक और गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। कुछ ही देर बाद 80वें मिनट में मुहम्मदाबाद के जुनैद ने गोल कर टीम को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। यह बढ़त मैच समाप्त होने तक जारी रही। इस तरह से मुहम्मदाबाद ने रेवतीपुर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि हेमंत राय और मनोज राय ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। मैच में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी ईशाक को दिया गया। निर्णायक की भूमिका सर्वेश सिंह, मनज सिंह, रियाज अंसारी ने निभाई। कमेंट्री जन्मेजय चौरसिया ने की। इस मौके पर राजेश राय, रवि राय, शांतनु सिंह, छोटू राय, भोला, धुरंधर यादव, रत्नेश, प्रिंस, सोनू आदि मौजूद रहे।