सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disillusioned with the BJP's policies, 10 youths have joined the Congress.

Ghazipur News: भाजपा की नीतियों से निराश होकर 10 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Disillusioned with the BJP's policies, 10 youths have joined the Congress.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। शहर के सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से निराश होकर युवाओं ने पार्टी का दामन थामा है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की मौजूदगी में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष प्रकाश राय के नेतृत्व में नए सदस्यों को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शिक्षा महंगी होने और रोजगार के अवसर कम होने से युवाओं में निराशा बढ़ी है। वहीं, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रकाश राय ने कहा कि छात्र हितों के मुद्दों को लेकर संगठन जिले में अपना अभियान और तेज करेगा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमृतांश बिंद, शिवम पटेल, अमरीश प्रताप सिंह, अमित मौर्य, मोहम्मद सैफ, इजहार, अमन यादव, सत्येंद्र यादव, चंद्रहास यादव एवं रिजवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed