सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inconvenience caused by ballast and sand on the path leading to Platform 3.

Ghazipur News: प्लेटफॉर्म-3 पर जाने वाले मार्ग पर गिट्टी और बालू से परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by ballast and sand on the path leading to Platform 3.
विज्ञापन
सेवराई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड स्थित भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान डाली गई गिट्टी और बालू यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मार्ग पर फैली गिट्टी-बालू के चलते जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के दौरान कई यात्री फिसलकर गिरने से चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि भदौरा रेलवे स्टेशन तहसील मुख्यालय का प्रमुख स्टेशन है, जहां प्रतिदिन आसपास के सैकड़ों की संख्या में यात्री विभिन्न जगहों के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर तीन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते पर बिखरी गिट्टी और बालू के कारण लोगों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार फुट ओवरब्रिज एवं प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी और बालू मार्ग पर गिराया गया था, जिसे कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं हटाया गया। कई बार रेल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हो सका है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से तत्काल मार्ग को साफ कराने की मांग की है। इस संबंध में भदौरा के स्टेशन मास्टर अंजनी कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ही मार्ग से गिट्टी और बालू हटवाकर आवागमन को सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed