सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DRM Reprimands Officials Over Filth and Disorder Conducts Surprise Inspection of Aunrihar Station in Ghazipur

Ghazipur News: गंदगी व अव्यवस्था पर डीआरएम ने लगाई फटकार, औडिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के औडिहार स्टेशन का डीआरएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी व अव्यवस्था पर डीआरएम ने फटकार लगाई। उन्होंने वेटिंग रूम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। 

DRM Reprimands Officials Over Filth and Disorder Conducts Surprise Inspection of Aunrihar Station in Ghazipur
डीआरएम ने औडिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने शनिवार को औडिहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और रेलवे कॉलोनी की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

Trending Videos


निरीक्षण के दौरान डीआरएम स्टेशन परिसर पहुंचते ही व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच में जुट गए। इसके बाद वह रेलवे कॉलोनी पहुंचे, जहां रह रहे परिवारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। कॉलोनी में पेड़-पौधों को ईंटों से घेरने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे हटाकर जालियों से सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म संख्या 5/6 पर जीआरपी चौकी के पास बाउंड्री के भीतर जमा कचरा देख डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिंहा को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही टूटे हुए पेड़ों को कटवाकर हटाने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म संख्या एक पर नाली का पानी जमा मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई कराने और व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed