सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Eight solvers caught in high school science exam elder brother taking exam in place of younger one FIR

UP: हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में आठ सॉल्वर पकड़े गए, छोटे की जगह पेपर दे रहा था बड़ा भाई; प्राथमिकी दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के दुल्लहपुर और खानपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान सफलता मिली। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व प्रबंधक की तहरीर पर सॉल्वरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। अफसरों ने सात छात्राओं सहित आरोपियों से पूछताछ की।

Eight solvers caught in high school science exam elder brother taking exam in place of younger one FIR
परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे आठ सॉल्वरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ लिया। आठ सॉल्वरों में सात छात्राएं हैं, जबकि एक सॉल्वर छोटे भाई की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस आठ सॉल्वरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।

Trending Videos


हरदासपुर खुर्द गांव स्थित मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईस्कूल की चल रही विज्ञान की परीक्षा में जांच की गई तो पता चला कि सात साल्वर छात्राएं दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रही हैं। सात सॉल्वर छात्राओं से पूछताछ करने के साथ पुलिस व उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी और थाना प्रभारी सर्वजीत यादव विद्यालय पहुंच गए। अधिकारियों ने छात्राओं से पूछताछ और जांच शुरू कर दी। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र यादव और मां वीणा वादिनी इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश भारद्वाज की तहरीर पर सात फर्जी छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

सैदपुर : खानपुर थाना के आठगांवा (सौना) स्थित किरतू राय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक साॅल्वर पकड़ाया। केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने सॉल्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रवेश पत्र की चेकिंग के दौरान आधार से मिलान किया तो यह पता चला कि सॉल्वर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। 

पूछताछ में उसने बताया की वह अपने छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक देवेंद्र चौहान की तहरीर पर छोटे भाई की जगह पर हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दे रहे सॉल्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed