सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wife daughter and niece die in ghazipur crushed by trailer while trying to overtake husband survives

दर्दनाक हादसा: आंखों के सामने पत्नी, बेटी व भतीजी की मौत, ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर ने कुचला; बच गया पति

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Accident: सड़क हादसे की सूचना पाकर बरेसर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से नाराज लोगों को समझाया गया। तीन लोगों की लाशें देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।

Wife daughter and niece die in ghazipur crushed by trailer while trying to overtake husband survives
पति की लाश के पास बिलखता पति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के लखनौली गांव के पास बुधवार की शाम दो बाइकों के आपस में ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर से कुचलकर कुसुम देवी (38), अनन्या (9), कृति (7) वर्ष की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पति सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बच गया। 

Trending Videos


हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रात 7.15 बजे बाराचवर-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। दंपती दोनों बच्चियों के साथ रसड़ा बहन के घर निमंत्रण पर जा रहे थे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर 9.10 बजे जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बैरान गांव निवासी रणजीत चौरसिया पत्नी कुसुम, पुत्री अनन्या और छोटे भाई की पुत्री कृति को बाइक से लेकर रसड़ा बहन के घर निमंत्रण पर जा रहे थे। 

परिजनों में मचा कोहराम

बरेसर थाना के लखनौली गांव के पास बाराचवर-रसड़ा मार्ग पर पीछे से आ रही एक बाइक का चालक दंपती की बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच, रसड़ा की ओर से सामने से आ रहे बालू लदे ट्रेलर से रणजीत की बाइक टकरा गई और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। 

इधर बाइक सवार कुसुम देवी और दोनों बच्चियां अनन्या एवं कृति ट्रेलर के पहिए के नीचे चली गईं, जिससे मौके पर ही तीनों की कुचलकर मौत हो गई। जबकि पति रणजीत दूसरी तरफ गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात 7.15 बजे बाराचवर-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। 

बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि रात 9.10 बजे मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी और कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार के साथ मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय के समझाने पर जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed