UP: पोते ने दादा की गर्दन पर चापड़ से वारकर की हत्या, इस वजह से उतारा माैत के घाट; भीड़ ने आरोपी को पकड़ा
Ghazipur News: बुजुर्ग की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
विस्तार
UP News: गाजीपुर के हमीदपुर गांव में बुधवार की सुबह छत पर राजमिस्त्री अवधेश बिंद (65) का काम कर रहे चचेरे दादा के गर्दन पर चापड़ से वारकर पोते ने हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी पोते को चापड़ सहित पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर, देर शाम तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे रंजीश और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई है।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि हमीदपुर गांव निवासी अवधेश बिंद राजमिस्त्री का काम करते थे। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि सुबह वह अपने घर के पास ही एक छत पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इसी दौरान चचेरा पोता ने वहां पहुंचा और अचानक जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी चचेरे पोते ने चापड़ से दादा के गर्दन पर वार गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
परिजनों में मचा कोहराम
ग्रामीणों ने चचेरे पोते को पकड़ककर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि आरोपी पोते को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जमानिया सीओ अनिल कुमार ने बताया कि देर शाम परिजनों की तहरीर पर हमीदपुर निवासी शिवा बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजीश और एक- दूसरे को नीचा दिखाने के लिए आरोपी हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पूछताछ और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
