{"_id":"69cebc4eaec12e6bf80c91f4","slug":"emperor-ashoka-viewed-the-entire-world-as-one-family-parmanand-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149916-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्राट अशोक ने पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा : परमानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट अशोक ने पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा : परमानंद
विज्ञापन
भांवरकोल में निकली सम्राट अशोक की शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
सम्राट अशोक क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न गांवों से होते हुए सोनारपुर स्थित सम्राट अशोक स्तंभ परिसर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्राट अशोक की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
शोभायात्रा को जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा एवं शाखा अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने झंडी दिखाकर बड़ौली से रवाना किया।
यात्रा बलुआ, तराव, निकरोजपुर, जसदेवपुर, भांवरकोल, मिर्जापुर, मनिया होते हुए सोनारपुर पहुंची, जहां सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परमानंद शाक्य ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध प्राचीन और आत्मीय रहा है।
सम्राट अशोक ने करुणा और मैत्री के संदेश के साथ पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा। कलिंग युद्ध के बाद उनके हृदय परिवर्तन ने विश्व को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिवेश में सम्राट अशोक के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मुख्य वक्ता अवधेश कुमार मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक की नीतियां सदियों तक विश्व के लिए मार्गदर्शक रहेंगी।
भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपनी नीतियों में समाहित कर उन्होंने शांति और अहिंसा का संदेश फैलाया। इस दौरान सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार मौर्य, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, रविंद्र कुमार, जिला महासचिव अरविंद कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, मंडल प्रभारी शिव गोविंद मौजूद रहे।
Trending Videos