सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Murder Accused Arrested in Police Encounter in ghazipur

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बगीचे से बरामद हुई कुल्हाड़ी और अवैध तमंचा

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हत्या के आरोपी शक्ति नारायण राय को हिरासत में लिया गया। 

Murder Accused Arrested in Police Encounter in ghazipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना का पुलिस ने मंगलवार को सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

Trending Videos


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 7 अप्रैल को थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हत्या के आरोपी शक्ति नारायण राय को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर हरदासपुर स्थित एक बगीचे से आलाकत्ल बरामद कराया जा रहा था। तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीछा करने पर आरोपी ने बगीचे में छिपाए गए अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

एएसपी ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति नारायण राय पुत्र स्व. विजय नारायण राय, निवासी नेवादा, थाना करीमुद्दीनपुर के रूप में हुई है। उसके पास से दो बांस के डंडे, एक कुल्हाड़ी, एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर हत्या समेत कई संगीन धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बाराचवर भेजा गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed