{"_id":"69d40b2d825619b76b01390b","slug":"ghazipur-became-champion-in-archery-competition-won-chal-vaijayanti-trophy-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150181-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी जोन की 13वीं आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर ने कुल 255 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 5 से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें गाजीपुर सहित आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली और सोनभद्र की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि अपरिहार्य कारणों से जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और मऊ की टीमें शामिल नहीं हो सकीं। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में भदोही ने 170 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में भी गाजीपुर का दबदबा रहा, जहां टीम ने 193 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भदोही 124 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि के समक्ष आयोजित 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी राजन प्रसाद (गाजीपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुख्य आरक्षी हौसला प्रसाद (बलिया) दूसरे स्थान पर रहे। महिला मिक्स वर्ग में आकांक्षा त्रिपाठी ने पहला और दीपा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जमानियां स्थित एकलव्य एकेडमी के निर्णायक मंडल का विशेष योगदान रहा। खिलाड़ियों का प्रदर्शन और अनुशासन उच्च स्तर का देखने को मिला।
Trending Videos