सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Father and Son Attacked at Tilak Ceremony

Ghazipur News: तिलक समारोह में गए पिता- पुत्र पर हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Father and Son Attacked at Tilak Ceremony
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि दाउदपुर निवासी सुरेश राम ने तहरीर देकर बताया कि वह 16 मई की रात पुत्र प्रवींद कुमार के साथ गांव के ही रामअशीष राम के यहां आयोजित तिलक समारोह में गए थे। रात करीब 11. 30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर रामअशीष राम अपने तीन पुत्रों मुकेश, राहुल व मिथिलेश के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित सुरेश राम मौके पर ही अचेत हो गए। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र प्रवींद को भी आरोपियों ने मारपीटकर घायल कर दिया। किसी तरह प्रवींद अपने घायल पिता सुरेश राम को लेकर जमानिया सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि इलाज के बाद सोमवार को पीड़ित सुरेश राम की लिखित शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed