{"_id":"6a0cafd5845fc189da0eeb54","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-in-kaushambi-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-152702-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कौशांबी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कौशांबी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी शिवम यादव (28) की सोमवार को कौशांबी जनपद में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह कुछ दिन पहले दिल्ली गया था, जहां घर लौट रहा था। भाजपा नेता नीरज पांडेय ने बताया कि नसीराबाद गांव निवासी शिवम यादव दिल्ली से घर लौट रहा था। सोमवार सुबह कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उगाहिया का पुरवा गांव के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पिता हरेराम यादव कौशांबी पहुंचे जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता नीरज पांडेय ने बताया कि शिवम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले दिल्ली गया हुआ था और वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। संवाद
Trending Videos