सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth Dies in Collision Between E-Rickshaw and Bike

Ghazipur News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth Dies in Collision Between E-Rickshaw and Bike
मृतक मृत्युंजय राय-फाइल फोटो-स्रोत-परिजन - फोटो : पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक।
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव के सामने गाजीपुर-भरौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा और बाइक की आमने- सामने की टक्कर में मृत्युंजय राय (24) की मौत हो गई। वह माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि अवथही गांव निवासी मृत्युंजय राय सुबह करीब चार बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहे थे। वह गाजीपुर में ही रहते थे और किसी कार्य से अपने गांव अवथही आए थे।
Trending Videos

जैसे ही कुंडेसर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में मृत्युंजय राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठा उनका मित्र घायल हो गया। स्थानीय लोग दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत्युंजय राय को मृत घोषित कर दिया। युवक मृत्युंजय राय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कमलेश राय श्रीलंका में नौकरी करते हैं और चार दिन पहले ही छुट्टी बिताकर वापस श्रीलंका गए थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। मां लालीमा देवी और परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही ई-रिक्शा चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed