सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Female Health Worker Dies After Being Hit by a Trailer

Ghazipur News: महिला स्वास्थ्यकर्मी की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Female Health Worker Dies After Being Hit by a Trailer
बहादुरगंज के वार्ड-एक निवासी संजू देवी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगंज/गंगौली। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज तिराहे स्थित गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर एक की दलित बस्ती निवासी संजू देवी (50) पत्नी राजकुमार रोज की तरह मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं। वह गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास सवारी का इंतजार कर रही थीं।
Trending Videos

इसी दौरान कासिमाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही बोलेरो को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर मुड़ गया। यह देख मौके पर मौजूद अन्य लोग तो भागकर बच गए, लेकिन संजू देवी समय रहते हट नहीं सकीं और ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ने वाहन रोक दिया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
एसओ ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ई-रिक्शा से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर शिऊरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन उसे मऊ जिला अस्पताल लेकर गए, जहां युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथी का इलाज चल रहा है।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि देवली गांव निवासी विनोद तिवारी द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका छोटा पुत्र अनुराग तिवारी (24) अपने साथी साहिल पटेलदके साथ मऊ जनपद में गाड़ी सर्विसिंग कराने जा रहा था। जैसे ही वे गाजीपुर-मऊ बॉर्डर स्थित शिऊरा गांव के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन दोनों को मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अनुराग तिवारी की मौत हो गई, जबकि उसके साथी साहिल का इलाज चल रहा है। मृतक युवक का शव लेकर परिजन कासिमाबाद कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मृतक युवक की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़ा भाई अभिषेक तिवारी है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी और माता इंद्रावती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मृतक के पिता विनोद तिवारी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed