सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Five-kilometer-long traffic jam grips the city; traffic management collapses

Ghazipur News: शहर में लगा पांच किलोमीटर लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five-kilometer-long traffic jam grips the city; traffic management collapses
शहर के विशेश्वरगंज चौराहे के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में सोमवार को दोपहर 12 बजे पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दो घंटे तक ध्वस्त रही। प्रचंड धूप में लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिसिंग व ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से लाचार नजर आई। प्रथम पाली की होमगार्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद एकाएक शहर में जाम लग गया। होमगार्ड परीक्षा को लेकर शहर में सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। शहर के चौराहों व तिराहों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों व ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं की गई थी।
Trending Videos

इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। रौजा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, लंका, कचहरी रोड, महुआबाग, मिश्रबाजार आदि शहर के कई महत्वपूर्ण इलाके जाम की जकड़न में जकड़े रहे। दोपहर में जाम से पूरा शहर हाफ रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी व ट्रैफिक कर्मी भी खुद को लाचार महसूस कर रहे थे। जाम इतना विकराल था कि चार पहिया वाहन से लेकर दो पहिया व राहगीर तक फंसे रहे। लोगों का कहना है कि होमगार्ड परीक्षा के मद्दनेजर शहर को जाम से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई खाका तैयार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed