{"_id":"69efbb2f22523cbd8307b8ce","slug":"senior-clerk-and-driver-arrested-for-accepting-bribe-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151440-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक, चालक गिरफ्तार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी भागीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक, चालक गिरफ्तार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी भागीं
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के द्वारा गिरफ्तार----दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ लिपिक, खादी ग्रामोद्योग। स्रोत- ए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को शहर के सहकारी कॉलोनी आमघाट स्थित जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय से वरिष्ठ लिपिक दीपनारायण सिंह व प्रबंधक ग्रामोद्योग अधिकारी के निजी चालक शहनवाज को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी मौके से भाग गईं, जिनकी भूमिका की जांच में टीम जुट गई है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डेयरी उद्योग के लिए बैंक से आठ लाख रुपये का लोन कराने व फाइल आगे बढ़ाने के लिए बाबू ने रिश्वत की मांग की थी।
एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक मैनेजर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी पुष्पा देवी ने वाराणसी पहुंचकर शिकायत की थी कि 15 अप्रैल को खादी ग्रामोद्योग विभाग में डेयरी उद्योग के लिए बैंक से आठ लाख रुपये का लोन कराने के लिए बड़े बाबू दीपनारायण सिंह से मिलने पर उन्होंने फार्म को ऑनलाइन अपलोड कर फाइल आगे बढ़ाने के लिए लोन का दो प्रतिशत रिश्वत मांगी।
इसके बाद 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को भी पीड़िता कार्यालय पहुंची, जहां बड़े बाबू ने 16 हजार रुपये से कम राशि लेने से इन्कार कर दिया। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। टीम के साथ पीड़िता कार्यालय पहुंची, जहां बड़े बाबू ने रिश्वत की रकम पास में खड़े प्राइवेट चालक शहनवाज को देने को कहा। जैसे ही पीड़िता ने चालक को पैसे दिए, टीम ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रबंधक ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव मौके से भाग गईं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X