{"_id":"69cac4570e58b23cbf0e15c4","slug":"fraud-of-4187-lakhs-committed-by-posing-as-trading-officer-fir-filed-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149795-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेडिंग अधिकारी बन 41.87 लाख की ठगी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेडिंग अधिकारी बन 41.87 लाख की ठगी, प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ट्रेडिंग अधिकारी बनकर ठगों द्वारा 41.87 लाख रुपये उड़ाने और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पुत्री का विवाह तोड़वाने का प्रयास करने मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सोन्हुली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि फर्जी ट्रेडिंग अधिकारी बन कर धोखाधड़ी और लालच देकर ठगों ने 41.87 लाख रुपये उड़ा दिया। जब ठगी का पता चला तो पुत्र ने साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई कर न्याय दिलाएं। साइबर थाना प्रभारी रहमतुल्लाह खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, बिरनो थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर पुत्री की शादी तोड़वाने के प्रयास किया है। पुत्री की शादी तय हो चुकी है।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर जिस लड़के से शादी ठीक हुई है, शादी तोड़वाने के लिए उल्टा सीधा मैसेज किया जा रहा है। इस वजह से पूरे परिवार के लोग परेशान है। साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्लाह खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos