सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In 20 colonies adjacent to the city, there are neither streetlights nor roads

Ghazipur News: शहर के बगल में 20 कॉलोनियाें में न स्ट्रीट लाइटें न ही सड़क, सुविधाएं नजरअंदाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
In 20 colonies adjacent to the city, there are neither streetlights nor roads
पड़ताल की खबर में....रौजा के श्रीराम नगर कॉलोनी में जलभराव का दृश्य-संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर करीब 20 कॉलोनियां आबाद हैं, जहां लगभग 25 हजार की आबादी रहती है। हालांकि यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा से बाहर है, फिर भी इतनी बड़ी आबादी को बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्याएं बड़ी नहीं, बल्कि मुख्यतः बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं।
Trending Videos

स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम होते ही कॉलोनियों में अंधेरा छा जाता है। बरसात तो दूर, प्रचंड गर्मी में भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। मार्ग खस्ताहाल हैं, और बजबजाती नालियां इस बात की गवाह हैं कि सफाईकर्मी कभी ड्यूटी पर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग बच्चों को अच्छी शिक्षा और चिकित्सा दिलाने की हसरत और शहर के नजदीक रहने की उम्मीद लेकर इन कॉलोनियों में बसे थे। शहर से इतनी कम दूरी होने के कारण उनका मानना था कि भविष्य में शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा और बुनियादी ढांचा विकसित होगा।
लगभग 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, और अब लोगों के सपने टूटते नजर आ रहे हैं। जिस सुविधा की तलाश में उन्होंने शहर के पास घर बसाया था, वह आज भी नहीं मिल सकी। अब स्थिति गांवों से भी बदतर हो गई है। गांवों में आवागमन के लिए बेहतर आरसीसी सड़कें बन रही हैं और स्ट्रीट लाइट से रोशनी हो रही है, लेकिन इन कॉलोनियों में आज भी वही हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed