सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tightened Security in Jails; Directives Issued Banning Mobile Phones

Ghazipur News: जेल में सुरक्षा-व्यवस्था पर सख्ती, मोबाइल पर रोक के निर्देश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tightened Security in Jails; Directives Issued Banning Mobile Phones
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई अहम निर्देश दिए।
Trending Videos

इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जेल के अंदर मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए नियमित रोस्टर बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला व पुरुष बैरकों, रसोई घर समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों ने चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान और साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed